फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   20 years girl raped by accused in the forest for 14 days in kota

कोटाः युवती ने लगाया जंगल में 14 दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप

Wed, 25 Nov 2020 11:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
20 years girl raped by accused in the forest for 14 days in kota
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के कोटा में बीस वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उसे जिले के मंडाना कस्बे के पास जंगल में बंधक बनाकर रखा और 14 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन

पड़ोसी बारां जिले के अंता थाने में दी गई शिकायत में युवती ने कहा कि उसके पिता ने 22 नवंबर को उसे आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद वह पुलिस के पास आई है। अंता थाने के प्रभारी उमेश मनारिया ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि बूंदी जिले के कापरेन कस्बा निवासी 22 वर्षीय फोरुलाल ओड ने नौ नवंबर को उसके मामा के गांव से उसका अपहरण किया जहां वह शादी समारोह में हिस्सा लेने गई हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि जब वह शौच के लिए गई थी तो उसी वक्त आरोपी ने बाइक पर उसका अपहरण किया और जंगलों में ले जाकर उसे बंधक बनाकर रखा तथा बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि उसी दौरान वह अपने पिता को फोन करने में सफल रही और उन्होंने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि युवती के पिता ने हालांकि, अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed