Pali: अहमदाबाद जा रही कार मवेशी से टकराई, 3 वर्षीय बालक एवं युवक की मौत
Pali: पाली शहर के निकट ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के 4 बजे सड़क दुर्घटना में एक बालक सहित दो जनों की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चे के माता पिता घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आज तड़के करीब 4 बजे नेशनल हाइवे पर खेतावास के निकट खाटूश्यामजी से दर्शन कर कार से अहमदाबाद जा रहा एक परिवार मवेशी की चपेट में आ गया। इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई।
मौके पर दो की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची। मगर उससे पहले 3 वर्षीय सारांश पुत्र पंकज कुमार और 32 वर्षीय महेश पुत्र अशोक की मौत चुकी थी। जबकि 35 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र प्रकाश और उनकी पत्नी जीविका घायल हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस ने चारों को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।
खाटूश्यामजी आये थे दर्शन करने
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए यह परिवार तीन दिन पूर्व खाटूश्यामजी के दर्शन करने आया था। यहां पर दर्शन करके वापस अहमदाबाद जाते समय पाली-जयपुर नेशनल हाइवे पर खेतावास के निकट कार के सामने भैंस के टकराने से हादसा हो गया।