फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2 killed and 2 injured in truck and car collision in Abu Road Rajasthan

Rajasthan: आबूरोड में ट्रक और कार की भिड़ंत, महिला समेत दो की मौके पर मौत, दो घायल

Sun, 03 Sep 2023 10:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Sep 2023 10:10 PM IST
सार

आबूरोड में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
2 killed and 2 injured in truck and car collision in Abu Road Rajasthan
हादसे के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर स्वरूपगंज-पालनपुर फोर लेन पर हनुमान टेकरी कट के पास हुआ। टक्कर के कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क पर पलट गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां दो कार सवार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक मृतक महिला की  पहचान लीला पत्नी घेवर चंद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान पुणे निवासी प्राची ओसवाल और आशा ओसवाल के तौर पर हुई है। हादसे में मारे गए अन्य व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


आबूरोड सदर थाने के एसआई सकराम ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पीएम कराकर शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। केस दर्ज कर मामले की जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed