{"_id":"5d2578528ebc3e6d023944f5","slug":"2-73-crores-spent-on-the-cleaning-of-the-minister-s-houses-rajasthan-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार के मंत्रियों के आवास की साफ-सफाई पर खर्च हुए 2.73 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार के मंत्रियों के आवास की साफ-सफाई पर खर्च हुए 2.73 करोड़ रुपये
Wed, 10 Jul 2019 03:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राजस्थान में सत्ता बदलने के बाद से कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के आवास की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जानकारी में बताया गया कि सबसे अधिक 61.84 लाख रुपये का खर्च सीएम अशोक गहलोत के 8 सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुआ। यह भी बताया गया कि यह रकम सीएम की सुरक्षा व व्यवस्था के लिहाज से की गई है। दूसरे नंबर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जिनके आवास पर 49.96 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार में डिप्टी सीएम सचिन पायलट 34.43 लाख के साथ तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
जानकारी में बताया गया कि सबसे कम 10.31 लाख रुपये शहरी विकास एवं आवास मंत्री शांति धारिवाल के आवास पर खर्च किए गए है। इसके अलावा सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना पर 32.86 लाख, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री भजन लाल जाटव पर 32.37 लाख, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश पर 27.68 लाख, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला पर 23.96 लाख का खर्च किया गया हैं।
विज्ञापन