{"_id":"650d0f0dad6cce35af0bb674","slug":"18-5-lakh-voters-will-be-able-to-vote-from-home-in-rajasthan-assembly-elections-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: राजस्थान में पहली बार 18.5 लाख मतदाता घर बैठकर दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगा सुविधा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: राजस्थान में पहली बार 18.5 लाख मतदाता घर बैठकर दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगा सुविधा का लाभ
Fri, 22 Sep 2023 06:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:41 PM IST
सार
भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ये नई सुविधा शुरू की है। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 और विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता रजिस्टर्ड हैं। जिन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। 18.5 लाख मतदाताओं को घर बैठकर वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ये नई सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की पहल की गई है। इन चुनावों में पात्र 18.5 लाख मतदाताओं को विकल्प के तौर पर ये सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि समावेशी चुनाव की दिशा में आयोग ने यह नवाचार किया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विकल्प के रूप में है। योग्य मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिवस के भीतर बीएलओ द्वारा दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर बी.एल.ओ. को देना होगा।
गुप्ता ने बताया कि होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची निर्वाचक अधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा। बतादें कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 मतदाता और विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता रजिस्टर्ड हैं।