{"_id":"65352ec781b0b7248e051113","slug":"17-boxes-of-liquor-and-two-boxes-of-beer-recovered-from-the-van-in-dholpur-two-smugglers-arrested-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में वैन से शराब की 17 और बियर की दो पेटी बरामद, दो तस्करों को पुलिस ने किया गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में वैन से शराब की 17 और बियर की दो पेटी बरामद, दो तस्करों को पुलिस ने किया गिफ्तार
Sun, 22 Oct 2023 07:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:46 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस ने एक वैन से 17 पेटी देसी शराब और दो पेटी बीयर बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर डीएसटी के साथ सरमथुरा थाना पुलिस ने एक वैन से 17 कार्टून देसी शराब के क्वार्टर और दो पेटी बीयर बरामद की है। साथ ही वैन छोड़कर भाग रहे दो शराब तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी घनश्याम चाहर ने अवैध शराब लाए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर डीएसटी की टीम के साथ खुर्दिया रपट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान वैन से शराब ला रहे दो शराब तस्कर पुलिस को देखकर 100 मीटर पहले ही वैन खड़ी कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर कृष्ण कुमार (22) पुत्र बाबूलाल और दिग्विजय सिंह (30) पुत्र भूरी सिंह निवासी आंगई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि वैन की तलाशी के दौरान पुलिस को 17 पेटी में 814 देसी शराब के क्वार्टर और दो पेटी में 24 बोतल बीयर की मिली हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शराब की खरीद फरोख्त को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन