{"_id":"5c1504e0bdec225a1f27c4a1","slug":"158-crorepati-mla-in-rajasthan-assembly-elections-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा में इस बार 158 ‘करोड़पति’ विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा में इस बार 158 ‘करोड़पति’ विधायक
Sat, 15 Dec 2018 07:41 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री
राजस्थान की 15वीं विधानसभा में करोड़पति विधायकों की धमक रहेगी। विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 199 विधायकों में से 158 करोड़पति हैं। साल 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या 145 थी। एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 99 में से 82 विधायक, भाजपा के 73 में से 58 विधायक, बसपा के छह में से पांच विधायक और 13 में से 11 निर्दलीय विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया है।
विज्ञापन
आईटी रिटर्न में अपनी कुल संपत्ति घोषित करने वाले धनाढ्यों में परसराम मोरदिया (172 करोड़ रुपये), उदयल आंजना (107 करोड़ रुपये) और रामकेश (39 करोड़ रुपये) हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति दिखाने वाले विधायकों में सबसे युवा विधायक राजकुमार रोत, मुकेश कुमार भाकर और रामनिवास गावरिया हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, 59 विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास से 12वीं पास दिखाई है जबकि 129 विधायकों की घोषित शैक्षणिक योग्यता स्नातक व इससे उपर है। सात विधायकों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है।
विज्ञापन