फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 year old child wrote a letter to Gram Panchayat Sarpanch regarding cleanliness In Tonk

टोंक में अनोखी पहल: 15 साल के बच्चे ने ग्राम पंचायत सरपंच को लिखी चिट्ठी, DM-SDM और तहसीलदार से की ये मांग

Sun, 25 Jun 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

राजस्थान के टोंक जिले में स्वच्छता को लेकर 15 साल के बच्चे की अनोखी पहल सामने आई है। बच्चे ने ग्राम पंचायत सरपंच को प्रार्थना पत्र लिखकर गंदगी से मुक्ति पाने की बात कही है।

विज्ञापन
15 year old child wrote a letter to Gram Panchayat Sarpanch regarding cleanliness In Tonk
बच्चे ने ग्राम पंचायत सरपंच को लिखी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक में पीपलु कस्बे के गौरव जैन (15) ने ग्राम पंचायत सरपंच को प्रार्थना पत्र लिखकर पटवार भवन में जमा कचरे, पॉलीथिन और गंदगी की सफाई करवाए जाने की मांग की है। गौरव जैन ने प्रार्थना पत्र में लिखा, अनुपयोगी पटवार भवन हमारे घर के पास है। जहां सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता रोजाना पूरा कचरा, सड़ी-गली सब्जियां, पॉलीथिन यहां फेंकते हैं।

विज्ञापन


गौरव जैन ने लिखा, सब्जी विक्रेताओं की हरकतों की वजह से दुर्गंध तो आती ही है। साथ ही मच्छर भी पैदा होते हैं। आसपास के सभी लोगों को कचरे की दुर्गन्ध से काफी परेशानी होती है। गौरव ने बताया, इस जगह गौमाता जाकर पॉलीथीन कचरे को खाती है, जिससे अब तक दो-तीन गायों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रशासन कई बार इसकी सफाई करवाता है, लेकिन इसका स्थाई समाधान होनी चाहिए। गौरव जैन ने टोंक जिला कलेक्टर, पीपलु एसडीएम और पीपलु तहसीलदार से स्थाई समाधान करवाए जाने की मांग की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed