फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 lakh looted in Jaipur Rajasthan miscreants hostage Central Bank of India employees

राजस्थान: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, अधिकारियों-कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 08 Feb 2022 02:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

सुबह बैंक खुलते ही दो हथियारबंद बदमाश आए और वहां मौजूद लोगों को डरा धमकाकर बंधक बना लिया। 15 लाख रुपए लूटकर ले जाते बदमाश फायर करते हुए चले गए। 


 

विज्ञापन
15 lakh looted in Jaipur Rajasthan miscreants hostage Central Bank of India employees
बैंक के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के एक बैंक से बदमाश दिनदहाड़े 15 लाख रुपए लूट ले गए। मंगलवार सुबह बैंक खुलते ही हथियारों के साथ दो बदमाश पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लूटपाट करने के बाद बदमाश फायर कर फरार हो गए। वारदात कमिश्नरेट ऑफिस से सिर्फ एक किमी दूर होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारबंद बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए थे। लूट की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ बैंक पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। उधर, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है। 
विज्ञापन


यह खबर अपडेट की जा रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed