फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 goats died after eating poisonous beans in Pali

Pali: जहरीली फलियां खाने से 15 बकरियों की मौत, सात बीमार

Sun, 20 Mar 2022 01:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 01:47 PM IST
सार

पाली में एक चरवाहे की 15 बकरियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

विज्ञापन
15 goats died after eating poisonous beans in Pali
पाली में बकरियों की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली के सुमेरपुर में कुछ बकरियों के जहरीली फलियों को खा लेने से मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां की तबीयत बिगड़ गई। वे जमीन पर तड़पने लगी। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित एसडीएम और तहसीलदार सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां 15 बकरियां मृत अवस्था में मिली और सात बकरियां जमीन पर तड़प रही थी। मौके पर पहुंचे मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने तुरंत प्रभाव से प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। जिस पर पुलिस मय दल के मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सा अधिकारी से मौके पर मृत बकरियों की जानकारी ली। 

विज्ञापन


भेड़ पालक गणाराम देवासी साण्डेराव ने बताया कि मैं हमेशा की तरह जंगल में अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए आया था, जहां दोपहर बाद एक के बाद एक बकरियां मेरी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। मैंने अपने गांव के समाज सेवी जयदेव सिंह राणावत को बताया तो पत्रकार नटवर मेवाड़ा को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed