फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus outbreak, 13 people infected in Jaipur by a man who returned from Oman

कोरोना का कहर: जयपुर में ओमान से लौटे व्यक्ति ने 13 को किया संक्रमित

Thu, 02 Apr 2020 04:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Apr 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak, 13 people infected in Jaipur by a man who returned from Oman

सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन को लेकर लोगों में गंभीरता नहीं दिख रही है। धार्मिक स्थलों को बंद रखने के सरकार के आदेश के बावजूद राजस्थान में अजमेर जिले के सरवर इलाके में ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आयोजित उर्स में 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को लोगों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, जयपुर का रामगंज इलाका कोरोना का प्रमुख केंद्र बन चुका है। बुधवार को यहां रहने वाले 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार यहां 11 मार्च को ओमान से आए हैं।
विज्ञापन


एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसी के जरिए कई लोग वायरस से संक्रमित हो गए। वहीं दूसरी ओर ईरान से जोधपुर और जैसलमेर लाए गए 1036 लोगों में से 123 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आई तो सभी ने राहत की सांस ली। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पश्चिम बंगाल में कोरोना के चलते दो और लोगों की मौत हो गई।  स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा और उत्तर 24 परगना जिले में दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों ही 57 वर्ष के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed