{"_id":"61b822011d9b47392c2cd2c1","slug":"13-dead-peacocks-found-in-a-drain-in-rajasthan-bundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बरसाती नाले में मरे पड़े मिले 13 मोर, शिकार की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बरसाती नाले में मरे पड़े मिले 13 मोर, शिकार की आशंका
Tue, 14 Dec 2021 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:18 AM IST
सार
राष्ट्रीय पक्षी मोर की इतनी बड़ी संख्या में मौत हो जाने के बाद बूंदी जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
नाले में मृत मिले मोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले में बरसाती नाले में 13 की संख्या में मृत मोर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में मोरों को विषाक्त दाना देकर मारा गया है। जो मोर मृत अवस्था में मिले, उनके पास ही दो मोर अचेत भी मिले हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की इतनी बड़ी संख्या में मौत हो जाने के बाद बूंदी जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मोरों की मौत का यह मामला बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र के बाजड से सुवासा गांव के बीच कालीखाट बरसाती नाले का हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोरों की मौत शिकार का मामला है। वन विभाग के कर्मचारी, पशु चिकित्सक और बाजड सरपंच नाथूलाल बैरवा मौके पर पहुंचे। जहां मोर के शव थे वहां मक्का व गेहूं के दाने बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि शिकारियों ने इन दोनों में विषाक्त पदार्थ मिलाकर वहां पर फेंका। मोरों के द्वारा इन दानों को खाने पर उनकी मौत हो गई। मोरों के शव का तालेड़ा पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों अचेत मोर का पशु चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। इधर वन्यजीव प्रेमियों ने मोरों को विषाक्त पदार्थ देकर मारने वाले शिकारियों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन