{"_id":"638f7b2ba81a226f9b1af49e","slug":"12-year-old-child-died-after-drinking-contaminated-water-in-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में गंदा पानी पीने से 12 साल के बच्चे ने गंवाई जान, 86 लोग हुए बीमार, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में गंदा पानी पीने से 12 साल के बच्चे ने गंवाई जान, 86 लोग हुए बीमार, मचा हाहाकार
Tue, 06 Dec 2022 11:19 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:19 PM IST
सार
करौली में गंदा पानी पीने से बीमार 86 लोगों को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में और 48 बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं एक बच्चे को जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले में कथित तौर पर गंदा पानी पीने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। वहीं एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। सभी बीमार को उल्टी और दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि 3 दिसंबर से अब तक बड़ापाड़ा, कसईबाड़ा, शाहगंज और बयानिया क्षेत्र के 86 लोगों को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। दूषित पानी पीने से सभी लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। अस्पताल के शिशु वार्ड में 48 बच्चे भी भर्ती कराए गए थे।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कुल 86 लोग भर्ती थे, जिनमें से 54 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, 32 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। 48 बीमार बच्चों में से 26 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 22 बच्चों का इलाज जारी है। गंदे पानी के सेवन से बीमार चार मरीजों को जयपुर रेफर किया गया था। जिनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
डॉक्टर पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि शाहगंज निवासी 12 साल के देवकुमार को सोमवार की रात उल्टी-दस्त होने लगी। परिजनों ने बच्चे का इलाज घर पर ही किया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिजन मंगलवार सुबह जब उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।