फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   11 members of Pakistan Hindu migrant family found dead in Jodhpur, CM Ashok Gehlot promised full investigation

जोधपुर में मृत हिंदू प्रवासियों को गहलोत ने दी श्रद्धांजलि, किसी भी जांच का आश्वासन दिया

Wed, 12 Aug 2020 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 12 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
11 members of Pakistan Hindu migrant family found dead in Jodhpur, CM Ashok Gehlot promised full investigation
मृतकों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : पीटीआई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि वह जोधपुर के एक गांव में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच का आदेश देने के लिए तैयार है। गहलोत ने लोदता गांव में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


गहलोत ने मृतकों के रिश्तेदारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं दुख की इस घड़ी में आपके साथ हूं और आपकी समस्याओं को समझता हूं। मैं जानता हूं कि आप सभी यहां आए हैं क्योंकि पाकिस्तान में मुश्किल हालात थे। मैं कामना करता हूं कि आप यहां खुशी से रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच्चाई सामने आएगी। यदि आप किसी अन्य प्रकार की जांच चाहते हैं, तो वह भी की जाएगी।’

गौरतलब है कि रविवार की सुबह देचू क्षेत्र में रह रहे एक परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गए थे। मृतकों की पहचान बुधराम भील (75), उनकी पत्नी अंतरा देवी, उनके पुत्र रवि (31) और पुत्रियां जिया (25) और सुमन (22) के रूप में हुई थी। इनके अलावा 40 वर्षीय एक महिला और पांच बच्चे भी मृतकों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed