फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10th-12th board exams may be held in Rajasthan in February

Rajasthan: समय से पहले शुरू हो सकती हैं 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Fri, 05 Jan 2024 06:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jan 2024 06:34 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव, इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं को देखते हुए राजस्थान बोर्ड ने इस साल परीक्षाएं कुछ दिन पहले कराने की तैयारी कर रखी है। बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है। हांलाकि, अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
10th-12th board exams may be held in Rajasthan in February
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लंबे समय से स्थापित अपनी परंपरा तोड़ने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह में परिक्षाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि, इस निर्णय पर अंतिम मोहर लगना बाकी है। 

विज्ञापन


दरअसल, आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव, इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल को देखते हुए बोर्ड ने इस साल अपनी परीक्षा कुछ दिन पहले कराने की तैयारी कर रखी है। बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


इस साल लोकसभा का चुनाव होने हैं। ऐसे में कई सरकारी स्कूलों को भी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि मतदान केंद्रों पर चुनावी गतिविधियां शुरू होने से पहले परीक्षा करा ली जाएं। हाल ही में चुनाव आयोग ने भी सरकार से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जहां परीक्षा केंद्र स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आने वाले दिनों में जेईईई, नीट और क्लेट समेत अन्य कई परीक्षाएं हैं। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी इन परीक्षाओं के कैलेंडर के साथ तारतम्य बैठा सकें।


शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होगा निर्णय
परीक्षा पर निर्णय लेने के लिए सरकार ने शिक्षा मंत्री प्रेमचंद्र बैरवा की अध्यक्षता में एक हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय किया है। कमेटी के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में चर्चा है कि इसी सप्ताह परीक्षाओं की तिथियों को लेकर फैसला हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed