{"_id":"64f3697edcaa4c50420823a7","slug":"108-and-104-ambulance-services-stopped-in-rajasthan-employees-to-protest-against-gehlot-government-on-sunday-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप, कल प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप, कल प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
Sat, 02 Sep 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:27 PM IST
सार
राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखवात ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी पिछले 1 साल से ठेका प्रथा समापत करने और एंबुलेंस कर्मियों को संविदा कर्मी कमेटी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी, जिसके चलते हमें मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
कल राजस्थान में नहीं मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखवात ने कर्मचारियों से रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह शेखवात ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी पिछले 1 साल से ठेका प्रथा समापत करने और एंबुलेंस कर्मियों को संविदा कर्मी कमेटी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को सरकार लगातार अनसुना कर रही है। पिछले एक महीने से प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देने के बाद भी एंबुलेंस कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सरकार के इस रवैये से परेशान होकर मजबूरन एंबुलेंस कर्मचारियों ने वाहनों को मेडिकल कॉलेज के सामने खड़ा कर 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप कर दी है। रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन