{"_id":"648db8d3dc2683aba20c1626","slug":"10-year-old-girl-raped-in-bharatpu-mewat-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: मेवात में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस के रहने वलो दो नाबालिग युवकों ने अगवा कर किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: मेवात में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस के रहने वलो दो नाबालिग युवकों ने अगवा कर किया गलत काम
Sat, 17 Jun 2023 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:15 PM IST
सार
भरतपुर मेवात के जुरहरा थाना इलाके में घर के बार खेल रही दस वर्षीय बच्ची को दो नाबालिग लड़कों ने अगवा कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नाबालिग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के जुरहरा थाना इलाके में एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़के बच्ची को उसके घर के बाहर से उठाकर ले गए। आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता लगा तो बच्ची के परिजन उसे लेकर जुरहरा अस्पताल पहुंचे। बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्ची आसपास के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास के रहने वाले दो नाबालिग लड़के आए और उसमें से एक युवक बच्ची को अपने घर में ले गया। युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया और दूसरा युवक निगरानी रख रहा था। इस दौरान शोर सुनकर बच्ची के परिजन और आसपास के लोग युवक के घर में पहुंचे गए।
विज्ञापन
हंगामा देख दोनों नाबालिग युवक वहां से भाग गए। बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्ची के परिजनों ने जुरहरा थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। लड़की के परिजन उसे लेकर जुरहरा अस्पताल पहुंचे, जहां से लड़की को भरतपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची को जनाना अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस दोनों नाबालिग युवकों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन