{"_id":"5f47ccf48ebc3e61e11f9118","slug":"10-workers-of-rajasthan-cm-office-and-house-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत की सभी बैठकें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत की सभी बैठकें रद्द
Thu, 27 Aug 2020 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात बरतते हुए सभी पूर्व निर्धारित बैठकें रद्द कर दी हैं। राजस्थान सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारियों के COVID-19 पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो में) ने एहतियात के तौर पर सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया है : राज्य सरकार pic.twitter.com/4tU0ASHqHO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2020
विज्ञापन
सात सितंबर से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल
इससे पहले कोरोना महामारी के बीच गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया। प्रदेश में सात सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कोरोना को लेकर बुधवार को हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जारी निर्देश के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान का दर्शन करना होगा। समय-समय पर इन धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज भी करना होगा। वहीं, जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों का दौरा कर इंतजाम का जायजा लेंगे।