Rajasthan: बीकानेर में किसान के घर में चोरी, 10 लाख रुपये और 60 तोला सोने पर चोरों ने किया हाथ साफ
बीकानेर में एक घर से 30 लाख का सोना और 10 लाख नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवॉयड बुलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी हो रही है। एक बार फिर बज्जू कस्बे की विश्नोई धर्मशाला के पास चोरों ने एक घर में चोरी कर ली। चोर घर में रखे 10 लाख रुपये और 60 तोला सोना लेकर फरार हो गए।
बज्जू सीआई भूपसिंह ने बताया कि शिशपाल गोदारा के मकान में रविवार देर रात को अज्ञात चोर घुस आए और उनके कमरे में रखे सूटकेस में घर की महिलाओं के 60 तोला गहने और हाल ही में बेची फसल के 10 लाख रुपए ले गए। चोर उस सूटकेस में रखे जरुरी कागजात भी उठा के ले गए। चोरी की गई सोने की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
बज्जू थाने में दर्ज अज्ञात के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज करवाई गई है। घटनास्थल पर उन्होंने डॉग स्क्वायड को बुलाया। खोजी कुत्तों ने आसपास के कई क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस को संकेत दिए हैं। थानाधिकारी भूप सिंह के अलावा सीओ और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।