{"_id":"627a525d178e51653c2e23aa","slug":"1-5-lakh-rupees-and-one-and-1-5-kg-silver-of-looted-by-showing-pistol-to-trader-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh news: व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 1.5 लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी लूटी, पीड़ित से तीसरी बार लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh news: व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 1.5 लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी लूटी, पीड़ित से तीसरी बार लूट
Tue, 10 May 2022 05:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 May 2022 05:24 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के बारावरदा में एक व्यापारी ने मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट मांगी, कुछ दूर बाद टायर पंचर होने का बहना बनाकर उसने साथी के साथ मिलकर उसे लूट लिया। पीड़ित व्यापारी के साथ लूट की यह तीसरी घटना है। पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ के बारावरदा मोड पर लिफ्ट लेना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने वाला बदमाश साथी के साथ मिलकर उससे 1.5 लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारी के साथ हुई लूट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी उसके साथ दो बार लूट की बड़ी वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
धमोतर थाना अधिकारी मुंशी मोहम्मद पठान ने बताया, बारावरदा निवासी व्यापारी पारसमल डूंगरवाल मंगलवार को प्रतापगढ़ से बारावरदा के लिए निकले थे। बारावरदा मोड़ पर उन्होंने गांव जाने के लिए एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट ली। कुछ दूसर जाने के बहाने उसे टायर पंचर होने का बहाना कर बाइक रो दी। इसी दौरान उसका एक और साथी भी वहां आया और पारसमल को पिस्टल दिखाकर उनका बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना अधिकारी ने बताया, व्यापारी के बैग में डेढ़ लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी थी। सूचना पर पहुंची धमोतर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार व्यापारी के साथ हुई लूट की इस तीसरी घटना है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन