{"_id":"5b09ca74bc31242edce6b68f0c2008cd","slug":"wrong-policies-of-the-government-public-at-large-cpm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की गलत नीतियां जनता पर भारी : सीपीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की गलत नीतियां जनता पर भारी : सीपीएम
गुरदासपुर
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएम पंजाब की ओर से स्थानीय रूलिया राम कॉलोनी में शहीद बलजीत सिंह यादगार ट्रस्ट में अजीत सिंह सिधवां तथा शिव कुमार की प्रधानगी तले चेतना कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में स्टेट सचिवालय के सदस्य रघुबीर सिंह और अमरजीत सिंह कुलार ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।
आज देश भर में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी के कारण लोग भारी तंगी में जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष जमात और उनकी सरकारें देश के कुदरती स्तोत्रों को दोनों हाथों से लूटा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन और अन्य कीमती धातुओं को सस्ते दामों पर कारपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है। जब जनता संघर्ष कर रही है तो उन पर गोलियां बरसाई जा रही हैं।
कन्वेंशन में देश के आर्थिक, राजसी और सामाजिक हालत चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की मदद करना तो दूर मंडियों में पड़े धान को भी नहीं खरीद रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 15 नवंबर से 30 नवंबर तक गांव और शहरों में झंडा मार्च निकाले जाएंगे। कन्वेंशन को लाल चंद कटारू चक्क, नत्था सिंह, दलबीर सिंह, गुरदयाल सिंह, संतोख सिंह, सुभाष शर्मा ने भी संबोधित किया।