फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Woman, CH, clothes, police, case, contractor

अस्पताल में महिला ने काटा हंगामा

Thu, 20 Mar 2014 11:22 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Thu, 20 Mar 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman, CH, clothes, police, case, contractor
सिविल अस्पताल परिसर में वीरवार को एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी पाने को लेकर सफाई कर्मियों के ठेकेदार के साथ हुए विवाद के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। आरोप है कि महिला ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसके तथा अपने कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को किसी प्रकार शांत कराया। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सिटी के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि यूनियन के ठेकेदार केवल मसीह ने सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत देते हुए बताया कि वह वीरवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान गांव सेखा निवासी एक महिला श़िदर कौर वहां पहुंच गई। ठेकेदार से सफाई कर्मी के पद पर नौकरी मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के बीच महिला ने ठेकेदार पर चरित्र हीनता का आरोप लगाते हुए उसके और अपने कपड़े फाड़ डाले। किसी प्रकार मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।ठेकेदार ने बताया कि सिविल अस्पताल में 10 सफाई सेवकों को रखने के आदेश प्राप्त हुए थे। जबकि यह कर्मचारी पहले ही रखे जा चुके हैं। विवाद से संबंधित महिला चार-पांच वर्ष पूर्व यहां काम करती थी। अब वह दोबारा नौकरी पाना चाहती है,  जो संभव नहीं है। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान वह मारपीट पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed