फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   water, problem, society, pathankot, two days

कई मोहल्लों में दो दिन से पानी का संकट

Mon, 22 Feb 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 22 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
water, problem, society, pathankot, two days
शहर के कई मोहल्लों के लोग दो दिन से पानी का संकट झेल रहे है। यह समस्या रामनगर के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पैदा हुई है। मेयर अनिल वासुदेवा जल्द ही समस्या का समाधान कराने की बात कह रहे है। 
विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर में लगे ट्यूबवेल से रामनगर, रामशरणम् भदरोआ रोड, पिंपला मोहल्ला, काशी नगर, ईश्वर नगर, टीचर कालोनी के करीब 3 हजार घरों में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। दो दिन पहले ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई।
विज्ञापन


इससे उक्त मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। मोहल्ला वासी यश रानी, रमेश कुमार, छिंदो देवी, ममता, दर्शना देवी, तुलसी, विक्की, राजकुमारी, पुष्पा आदि ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले 2 दिनों से पानी न आने से घरों में सारा कामकाज चौपट हो गया है। सुबह बिना नहाए बच्चों को स्कूल और बड़ों को आफिस जाना पड़ रहा है। उन्होंने आए दिन ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया रामनगर में लगा ट्यूबवेल काफी पुराना हो गया है। लोगों ने विधायक अश्विनी शर्मा व मेयर अनिल वासुदेवा से मांग की है कि मोहल्ला रामनगर में एक और ट्यूबवेल लगवाया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।


मोहल्ला वासी दूरदराज से पानी लाने को मजबूर है। हालांकि सोमवार को निगम ने कुछेक एरिया में वाटर टैंकर भेजा। कर्मचारियों का कहना है कि ट्यूबवेल की मोटर खुल गई है। बुधवार तक ठीक होने की उम्मीद है। मेयर अनिल वासुदेवा का कहना है कि चलते ट्यूबवेल में मोटर खुलने से समस्या आई है।

कर्मचारी ठीक करने में लगे। मेयर ने बताया नया ट्यूबवेल लगवाने के लिए सरकार को लिखा गया है। मंजूरी मिलते ही नया ट्यूबवेल लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed