फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Vinod Khanna, Gurdaspur, constituency, candidate, road shows Gurdaspur.

विनोद खन्ना ने फूंका चुनावी बिगुल

Wed, 26 Mar 2014 11:13 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Wed, 26 Mar 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna, Gurdaspur, constituency, candidate, road shows Gurdaspur.
लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व सिने स्टार विनोद खन्ना ने बुधवार को अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। उन्होंने रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाई। इस बीच बटाला और गुरदासपुर में उनका जोरदार स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान बटाला से लेकर पठानकोट तक फूल मालाओं के साथ उना स्वागत करने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


समर्थकों और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक खुले वाहन पर सवार विनोद खन्ना ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। सबसे पहल बटाला से धारीवाल पहुंचने पर बीधी पुर फाटक पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद उनका काफिला गुरदासपुर पहुंचा।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा गुरदासपुर के जिलाध्यक्ष रमेशा शर्मा, महामंत्री विजय वर्माष मेयर राकेश राठौर, उनकी धर्मपत्नी कविता खन्ना, किसान मोर्चा के अध्यक्ष शमशेर अठवाल, गुरदासपुर के मंडल प्रधान विकास गुप्ता, जिला सचिव मुकेश शर्मा, हरदीप सिंह रियाड़. राजिंदर बिट्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश ज्योति, गुरप्रताप सिंह, पंजाब भाजपा की सचिव वीरांवाली, बचनी देवी, रमा कुमारी, जिला योजना बोर्ड गुरदासपुर की चेयरपर्सन नीलम महंत, अमन महाजन, भाजपा नेता अमन मित्तल, जिला उप प्रधान अशोक वैघ, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक महाजन,पार्षद दशमिन्द्र नोनी,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमन नारंग,राज कुमारी,अशोक शर्मा,रजिन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी संवादों से किया जनता का आभिवादन
गुरदासपुर । विनोद खन्ना ने रोड शोे के दौरान अपने चिरपरिचित अंदाज में फिल्मी संवादों के माध्यम से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता व जिला सचिव मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में ब्राहमण सभा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलजीत चावला, वीरां वाली ने भी उनका स्वागत किया।


एनडीए बनाएगा मजबूत सरकार : विनोद खन्ना
पठानकोट। गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना टिकट हासिल करने के बाद पहली बार बुधवार को पठानकोट पहुंचे। विधायक अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरदासपुर रोड स्थित होटल यू नाइट के समीप उनका अभिनंदन किया गया। विनोद खन्ना जीप में सवार हुए और एक काफिले के साथ शहर में रोड शो निकाला।

इस रोड शो में उनके साथ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, जिला प्रधान नरेंदर परमार, पूर्व नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन अनिल वासुदेवा, गोवर्धन गोपाल, अनिल रामपाल, सेवा सिंह सेखवां, सुधीर बिट्टू, गुलशन कुमार, राकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश औल, बख्शीश सिंह, दीपांशू घई, मनप्रीत सिंह साहनी, तरुणजीत सिंह रोमी, किरणदीप सिंह केडी, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह गुन्ना, भानू ठाकुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

खन्ना ने कहा कि देश में स्थिर सरकार की जरूरत है, जिसे सिर्फ नरेंदर मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही दे सकता है। पत्रकारों से बातचीत में खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार काफी कमजोर साबित हुई है। उसके दौर में जहां शासन भ्रष्ट रहा है, वहीं अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। हेलीकॉप्टर सौदे से देश की सुरक्षा कमजोर हुई। वहीं कांग्रेस की नई लीडरशीप लोगों में विश्वास नहीं जगा पाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का एजेंडा कुछ और था, जबकि उनका एजेंडा अब मोदी विरोधी है। कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने से पंजाब को फायदा होगा।


शर्मा ने जताई खुशी
विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जनता की आवाज को सुनते हुए विनोद खन्ना को टिकट देकर पार्टी को मजबूती प्रदान की है। गुरदासपुर/पठानकोट लोकसभा हलके के लोग और अकाली-भाजपा कार्यकर्ता विनोद खन्ना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश की नई उमंग जागी है। खन्ना के स्वागत के लिए बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक ने उनका जगह-जगह पर स्वागत किया है।


खन्ना बोले, सलारिया पार्टी के कर्मठ नेता 
गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार के लिए टिकट के प्रबल दावेदार रहे स्वर्ण सलारिया के बारे में विनोद खन्ना ने कहा कि वे पार्टी के कर्मठ नेता है। चुनाव प्रचार में स्वर्ण सलारिया उनके साथ ही रहेंगे। सलारिया को टिकट न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दें, सभी को वह फैसला मानना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed