फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   two meber of truck thief gang arrested

ट्रक समेत चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Wed, 18 Dec 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
अमर उजाला,पठानकोट Updated Wed, 18 Dec 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
two meber of truck thief gang arrested
पठानकोट/सुजानपुर। पुलिस के सीआईए स्टाफ और सुजानपुर पुलिस ने चोरी के ट्रक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि गांव सुजानपुर देहाती के यूबीडीसी हाइडल नहर के पुल नंबर 2 के पास सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरीश शर्मा ने नाका लगाया था। नाके पर उन्होंने सूचना के आधार पर एक चोरी के ट्रक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नाके से गुजर रहे ट्रक को रोकने पर ट्रक सवारों के कोई दस्तावेज हीं मिले। पुलिस ने ट्रक चालक सोमराज उर्फ शामा निवासी नरोट जैमल सिंह, मुनीष महाजन उर्फ मन्नू पुत्र दविन्द्र नाथ निवासी पुल न.5 सुजानपुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में ट्रकों को चोरी करके उनके नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि उक्त गिरोह में शामिल लोगों की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed