{"_id":"bc3b98e51402719fb5168781ef00d729","slug":"the-cricket-match-between-two-giants-of-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के दो दिग्गज क्रिकेट में भी एक-दूसरे पर पड़े भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति के दो दिग्गज क्रिकेट में भी एक-दूसरे पर पड़े भारी
पठानकोट
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक अशोक शर्मा और भाजपा से पूर्व मंत्री रहे मास्टर मोहन लाल के बीच राजनीति में चाहे 36 का आंकड़ा हो लेकिन एसडी स्कूल के मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में दोनों की मौजूदगी ने क्रिकेट मैच को यादगार बना दिया। टूर्नामेंट का आयोजन ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाया जा रहा है। बुधवार को टूर्नामेंट का अठारहवां दिन था।
पहला मैच शुरू करने से पहले एक-एक ओवर का मैच मास्टर मोहन लाल और अशोक शर्मा की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर मोहन लाल ने अशोक शर्मा की पहली ही गेंद पर चौका मार कर मैदान में बैठे अपने समर्थकों की वाहवाही लूटी। मास्टर मोहन लाल ने एक ओवर में तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाए। इसके बाद जैसे ही अशोक शर्मा ने बल्ला थामा तो उनके समर्थक उछल पड़े।
शर्मा ने मास्टर मोहन लाल की पहली दो गेंदों लगातार दो छक्के लगाए लेकिन तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में पूर्व विधायक अशोक शर्मा बाउंड्री लाइन के पास कैच थमा बैठे। यह मैच राजनीति के दोनों दिग्गजों में बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष्य में पहला मैच साबी इलेवन होशियारपुर और आदमपुर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साबी इलेवन ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। आदमपुर इलेवन 18 ओवर में महज 98 रन पर सिमट गई।
दूसरा मैच डायमंड क्लब फिरोजपुर और सुजानपुर इलेवन के बीच खेला गया। सुजानपुर इलेवन ने 17 ओवर में 84 रन बनाए जबकि डायमंड क्लब ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों मैच के शुभारंभ से पहले क्रिसमस के अवसर पर दोनों मुख्यातिथि पूर्व विधायक अशोक शर्मा एवं पूर्व विधायक मास्टर मोहन लाल की ओर से केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई। मैच की अध्यक्षता क्लब प्रधान डॉक्टर संजीव सलारिया ने की।
इस अवसर पर प्रधान आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता, चेयरमैन डॉक्टर गुरबख्श चौधरी, विजय पासी, मनोहर लाल मेहता, रमन त्रेहन, रोशन लाल सोनी, रमन महाजन, महिंद्र पाल गुप्ता, दर्शन कुमार, संजय सरीन सहित अन्य क्लब सदस्य मौजूद रहे।