{"_id":"c003be0a4bc2f2935eb693ab05cb849c","slug":"the-car-crashed-into-a-tree-injuring-six-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, छह छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, छह छात्र घायल
अमर उजाला पठानकोट
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। आम आदमी पार्टी की रैली में कार से पठानकोट आ रहे छात्रों की गाड़ी वीरवार को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पठानकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनकी पहचान कुलविंदर निवासी अजीजपुर, अमित शर्मा निवासी सिंबली गुजरां, इंद्रजीत और राजन निवासी नाजोचक्क के रूप में हुई।
बताया जा रहा है टक्कर इतनी भयानक थी कि इंडिगो कार दो फाड़ हो गई। घायलों में गुरदीप को छोड़ कर सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर रेफर होने के बाद छात्रों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गये। छात्र अमित शर्मा की मां नीलम के अनुसार सभी प्लस टू के छात्र है और घर से सुबह स्कूल में पढ़ने के लिए निकले थे। उसके बाद यह सभी कैसे कार में सवार होकर पठानकोट आम आदमी की पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहे थे, उन्हें नहीं पता।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल हड्डियों का डॉक्टर न होने के कारण सभी छात्रों को अमृतसर रेफर करने की नौबत आई। जिले में एक मात्र हड्डियों के डॉक्टर व डीएमसी डा. तरसेम सिंह नरोट जैमल सिंह में डीसी की ओर से लगाए गये लोक दरबार में होने के कारण मौजूद नहीं थे।