फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   six million deceived in the name of sending abroad

ट्रेवल एजेंट ने हड़पे छह लाख

Tue, 03 Dec 2013 10:37 PM IST
बटाला
बटाला Updated Tue, 03 Dec 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
six million deceived in the name of sending abroad
दस युवकों ने एसपी (डी) विपिन चौधरी को शिकायत देकर एक ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ट्रेवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे साठ-साठ हजार रुपये ले लिए लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। युवकों ने वीजा जाली होने का आरोप भी लगाया है। युवकों का कहना है कि वे नौ महीने से भटक रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी कार्यालय बटाला में पहुंचे युवक मंगा पुत्र देवराज निवासी जालंधर, खुशबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी मलेरकोटला, सुखविंदर सिंह पुत्र पलविंदर सिंह वासी फगवाड़ा, हरदयाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी मोहल्ला सुंदर नगर बटाला ने बताया कि श्री हरगोबिंद रोड पर उमरपुरा के पास एक ट्रेवल एजेंसी के एजेंट मोहन सिंह ने अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करके उन्हें कुवैत भेजने का वादा किया।
विज्ञापन


प्रत्येक युवक से 60-60 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद शक होने पर जब वीजों की जांच करवाई तो वे नकली निकले। उन्होंने बताया कि नौ महीने से वे भटक रहे हैं। एजेंट ने न तो कुवैत की टिकट करवाकर दी है और न ही उनके पैसे वापस किए। ट्रेवल एजेंट बार-बार बहाने बना रहा है। इस संबंध में एसपी (डी) विपिन चौधरी ने बताया कि दस लोगों ने ट्रेवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दी है।  पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव सेना हिंदोस्तान ने उठाया मामला
ट्रेवल एजेंट की इस इस धोखाधड़ी के मामले को उजागर करने में सबसे बड़ा हाथ शिव सेना हिंदोस्तान का रहा। मंगलवार को शिव हिंदोस्तान के संगठन मंत्री पंजाब राजा वालिया, सिटी प्रधान गोल्डी शर्मा और यूथ विंग के प्रधान सोनू मान के नेतृत्व में दस युवकों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। शिव सेना हिंदोस्तान ने भी बटाला पुलिस से युवकों को इंसाफ दिलाने की अपील की है। एसपी डी विपिन चौधरी के साथ हुई बैठक में शिव सेना हिंदोस्तान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed