फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Shiv Sena, 13 seats, Batala, panjab

शिव सेना 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Wed, 02 Apr 2014 10:41 PM IST
बटाला ।
बटाला । Updated Wed, 02 Apr 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
 Shiv Sena, 13 seats, Batala, panjab
शहर में बुधवार को शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा बटाला में पहुंचे। पहुंचने के बाद शिव सेना के कार्यकर्ताओं से उन्होंने एक मीटिंग की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि शिव सेना पंजाब की 13 की 13 सीटों पर लोक सभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिव सेना ने पंजाब की 13 सीटों में से 11 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है। जबकि दो सीटों की घोषणा बाद में कर दी जाएगी। योगराज शर्मा ने बताया कि बंठिडा से ओम कर्ण, फिरोजपुर से नवनीत कपूर, पटियाला से हरीष सिंगला, अमृतसर से सुखदेव सिंह संधू, गुरदासपुर से स्वंय योगराज शर्मा, लुधियाना से दर्शन सिंह, जालंधर से सुभाष गौरिया, फरीदकोट से मंगत राम मंगा, होशियारपुर से जसविंदर सिंह टोहरा, खडूर साहिब से अश्वनी कूकू, आनंदपुर साहिब से मुकेश कुमार प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब और संगरूर सीट से प्रत्याशियों का नामाकरण कुछ दिनों बाद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी का घोषण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया, प्रेस सचिव युगल लुम्बा, सीनियर प्रदेश सह प्रधान हरीष सिंगला, संजीव कुमार, रमेश नैयर, नवनीत कपूर और पंजाब के सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed