{"_id":"3c15ad2e7dee0332917a7f7fa8c36603","slug":"sgpc-haryana-chief-minister-batala-gandhi-chowk-sdm-batala-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अलग एसजीपीसी पर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अलग एसजीपीसी पर उबाल
बटाला।
Updated Tue, 15 Jul 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को इसके विरोध में विभिन्न सिख संगठनों के लोग सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने हरियाणा में अलग एसजीपीसी का विरोध करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया।
साथ ही हरियाणा के सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंककर गांधी चौक पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया। बाद में उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा प्रदर्शन करने वालों का नेतृत्व सिख स्टूडेंट फेडरेशन (मेहता) के कार्यकर्ताओं ने की। प्रदर्शन में एसजीपीसी व विभिन्न गतका पार्टियों ने भी इस सहयोग दिया। इससे पूर्व गुरुद्वारा सत्करतारियां में एक बैठक की गई।
साथ ही गुरुद्वारा साहिब से गांधी चौक तक एक रोष रैली भी निकाली गई। रैली के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा की अगुवाई में एसडीएम बटाला लवजीत कौर कलसी को ज्ञापन सौंपा गया। गुरिंदरपाल सिंह गोरा ने कहा कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाने की बात निंदनीय है।
विज्ञापन
यह कांग्रेस की चाल है कि सिखों को आपस में लड़ाया जाय। इस चाल में कांग्रेस को सफल नहीं होने दिया जाएगा। हरियाणा में अलग कमेटी बनाना हुड्डा की चुनावी चाल है। उनकी इस चाल को सिख कौम कभी सहन नहीं करेगी।
प्रदर्शन करने वालों में सरबजीत सिंह संधू, बलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह खोखर, हरप्रीत सिंह सोहल, गगनदीप सिंह, रविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, नवजोत सिंह, चंदनबीर सिंह उपस्थित थे।