फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Seventy mess in attendance of employees

सत्तर कर्मचारियों की हाजिरी में गड़बड़

Tue, 12 Nov 2013 10:48 PM IST
पठानकोट/शाहपुरकंडी
पठानकोट/शाहपुरकंडी Updated Tue, 12 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seventy mess in attendance of employees
रणजीत सागर बांध परियोजना के शाहपुरकंडी टाउनशिप और उच्चा थड़ा के दफ्तरों में विजिलेंस ने मंगलवार को छापामारी की। छापामारी से दफ्तरों में हड़कंप मच गया। टीम ने कर्मचारियों का हाजिरी रिकार्ड खंगाला। इस दौरान विजिलेंस ने 70 मुलाजिमों की हाजिरी में गड़बड़ी पाकर रिकार्ड को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विजिलेंस की छापामारी के दौरान कर्मचारी और अधिकारी आनन-फानन में एक-दूसरे से फोन पर संपर्क करते रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि परियोजना पर कई मुलाजिम महीने में ड्यूटी पर कभी-कभार ही आते हैं पगार पूरे महीने की लेते हैं, वहीं रिकार्ड में उनकी हाजिरी पूरी होती है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की तीन टीमों ने डीएसपी नारेश ठाकुर के नेतृत्व में बांध प्रशासन के प्रशासनिक ब्लॉक में मंगलवार सुबह दबिश दी और प्रशासन ब्लॉक का मुख्य द्वार बंद कर कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक करना शुरू कर दिया । देखते ही देखते छापे की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और अपने साथी कर्मचारियों से संपर्क होने पर मुलाजिम और अधिकारी आपाधापी में दफ्तर पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों ने बांध परियोजना के तीन अधिकारियों को एक विशेष बैठक के बहाने बुलाया। विजिलेंस बांध अधिकारियों के फोन बंद कराकर उन्हें अपने साथ निरीक्षण के लिए लेकर चली गई। उन्हाेंने प्रशासनिक ब्लॉक, वर्कशॉप मंडल कांप्लेक्स, वेयर हाउस, स्टोर डिवीजन के कर्मचारियों का हाजिरी का रिकार्ड खंगाला। पता चला है कि स्टोर डिवीजन में 26 , वर्कशॉप और प्रशासनिक ब्लॉक के कुछ कर्मचारियों की हाजिरी में गड़बड़ी पाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी : डीएसपी
इस संबंध में विजिलेंस के डीएसपी नारेश ठाकुर ने बताया कि छापे में करीब 70 कर्मचारियों की हाजिरी मे गड़बड़ी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed