{"_id":"a5e7fe134ae9a87abd21eb9dc7e6fb0c","slug":"sarpanch-attacked-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। गांव मीरथल के निकट बाहर से अधिक युवकों ने सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। युवक उनसे नगदी और सोने की चेन भी छीनकर ले गए। इस हमले में सरपंच का एक साथी भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मीरथल निवासी सरपंच सुरजीत कुमार (38) और उनके साथी रोहित कुमार (22) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11:25 वे अपने साथी के साथ बुलेरो गाड़ी में इंदौरा से गांव मीरथल आ रहे थे। रास्ते में गांव के निकट एक शराब के ठेके के समीप करीब 12 युवकों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गाड़ी रोकने पर उक्त युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
शोर मचाने पर सभी युवक उनसे नगदी और सोने की चेन छीनकर भाग गए। उन्हाेंने बताया कि इनमें से कुछ युवकों की उन्होंने पहचान कर ली है और पुलिस में इस संबंधी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।