{"_id":"21211ed279279ad16fb88c01f48b1daa","slug":"recorded-at-seven-in-the-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या के आरोप में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की हत्या के आरोप में सात पर केस
बटाला
Updated Fri, 06 Dec 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। कत्ल का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मालूम हो कि वीरवार रात को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के दुकानदार सुरजीत सिंह खालसा की साइकिल पर आए हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की फतेहगढ़ चूड़ियां के रविदास चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।
शुक्रवार को इस संबंध में डीएसपी किरपाल सिंह और एसएचओ जगजीत सिंह चाहल ने बताया कि मृतक के बेटे गुरबीर सिंह के बयानों पर सात लोगों जिसमें सर्बजीत सिंह, नरिंदर सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह, महलदीप सिंह सभी गांव बेरियांवाल के वासी, सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302,120,बी ,148,149 आईपीसी तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।
आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे गुरबीर सिंह ने बताया कि उसके पिता का गांव बेरियांवाल में जमीन को लेकर उक्त लोगाें के साथ बटाला अदालत में 24 कनाल 13 मरले का केस चलता था और यह केस उसके पिता के पक्ष में हो गया था। इस बात से खफा होकर उक्त व्यक्ति उनके परिवार को धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी किरपाल सिंह चाहल ने बताया कि दुकानदार के कत्ल में नामजद सात लोगों में से सुखदेव सिंह पहले से ही अपने भाई के कत्ल के आरोप में जेल में हैं जबकि नरिंदर सिंह इसी कत्ल केस में पीओ है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।