फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Raging employee to revert to Leccraron

लेक्चरारों को रिवर्ट करने पर भड़के कर्मचारी

Thu, 09 Jan 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 09 Jan 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Raging employee to revert to Leccraron
बटाला। लेक्चरारों को रिवर्ट करने और शहर के 13 स्कूलों में कम बच्चे होने के कारण उन्हें बंद करने के राज्य सरकार के फैसले से नाराज पससफ कर्मचारियों ने वीरवार को शहर के जीटी रोड़ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन  की अगुवाई फेडरेशन की सरपरस्त रजवंत कौर बख्तपुरा और जनरल सचिव गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर ने की। इस अवसर पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुतला भी फूं का।
विज्ञापन


इस अवसर पर रंगीलपुर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन (पससफ) हमेशा लोक हितों केे लिए संघर्ष करती है। इस दौरान प्रवक्ताओं  ने कहा कि सरकार द्वारा लेक्चरारों को रिवर्ट करना और जिला गुरदासपुर के ही 13 मिड़िल स्कूल बंद करने के इस फैसले का पससफ पूर्ण रूप से विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मिड़िल स्कूलों को बंद करने और लेक्चरारों को रिवर्ट करने का फै सला वापस लेने और 1-1-2004 के बाद भरती हुए कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की। इस मौके पर संतोख सिंह, रत्तन पछवाल, बलजीत सिंह दाबांवाल, मनप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह पड्डा, मनजीत कौर, रजवंत कौर, रमेश कुमारी, मंगल सिंह, मोहन सिंह, गुरमीत कौर, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed