{"_id":"2afcbb6524a7e34c0f8e62d9ebda2065","slug":"pwd-raging-anti-employee-policies-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी विरोधी नीतियों पर भड़के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी विरोधी नीतियों पर भड़के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी
अमर उजाला पठानकोट
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (पठानकोट)। पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष रमेश चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव राजिंद्र धीमान विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जल सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी दर्जा तीन कर्मचारियों को 10300-3200 ग्रेड पे दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2004 से पहले कार्यरत कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने, 10 प्रतिशत डीए की किस्त जुलाई 2013 से देने, शेष रहते 250 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने ठेके के आधार पर लगे कर्मचारियों को सीएसआर के मुताबिक 6248 रुपये प्रति माह भुगतान करने, दर्जा तीन फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता, केंद्र की तर्ज पर शिक्षा भत्ता 1 हजार रुपये देने, मेडिकल भत्ता 15 सौ रुपये करने की मांग की। कर्मचारी नेता ने कहा कि अगर सरकार ने उक्त मांगों का निपटारा जल्द नहीं किया तो राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। इस मौके पर अश्विनी उप्पल, ब्रांच प्रधान सतीश शर्मा, नेक राज, राजकुमार, मान सिंह, सतनाम सिंह, मनोहर लाल, अमरजीत सिंह, रजिन्द्र कुमार, बाऊ सिंह उपस्थित थे।