{"_id":"55d15f73ddebfbb0ab99c270c939f897","slug":"purchase-of-land-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद में पौने 24 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन खरीद में पौने 24 लाख की धोखाधड़ी
अमर उजाला पठानकोट
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। शहर के मिशन रोड निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर पौने 24 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
पठानकोट के मिशन रोड निवासी राजीव महेंद्रू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आदर्श कालोनी निवासी विनोद कुमार की गांव झड़ोली में फैक्टरी है। उसने बताया कि 25 जून 2013 को विनोद कुमार और सृष्टा देवी के साथ फैक्टरी की 2 कनाल 3 मरले जमीन का 43 लाख में सौदा कर 50 हजार रुपये उन्हें बयाना जमा करा दिया। कुछ दिन बाद उसने उन्हें 23 लाख 25 हजार रुपये और दे दिए। उन्होंने बताया कि बाकी रकम जमीन की रजिस्ट्री कराने के समय देना तय हुआ था, लेकिन अभी तक न तो उसे रजिस्ट्री दी गई और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। डीएसपी (धार कलां) की जांच के बाद शाहपुरकंडी थाना पुलिस ने विनोद कुमार और सृष्टा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।