{"_id":"b690a4a2ca2c00088f6be53aa9854b8a","slug":"punjab-pathankot-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर इलेवन को हराकर जीडी इलेवन फाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर इलेवन को हराकर जीडी इलेवन फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब द्वारा प्रधान इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में एसडी
विज्ञापन
स्कूल के मैदान में 37वें ओपन पंजाब ट्वेंटी-20 क्रिसमस क्रिकेट
टूर्नामेंट के 18वें दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया।
इस मैच में बतौर मुख्यातिथि पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल ने शिरकत की। इसके अलावा पूर्व विधायक अशोक शर्मा व नगर काउंसिल पूर्व प्रधान श्रवण कुमार विशेष रूप से पहुंचे। टूर्नामेंट के मैच शुरू होने से पहले पूर्व विधायक अशोक शर्मा व पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल गेंद व बल्ला थाम कर एक दूसरे के सामना करने मैदान में उतरे।
पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल की गेंद पर तो पूर्व विधायक अशोक शर्मा कुछ खास न कर सके लेकिन उस समय दर्शक रोमांचित हो उठे जब अशोक शर्मा की गेंद पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने शानदार चौका जड़ दिया। पहले सेमीफाइनल मैच में आरबी जीडी इलेवन ने अमृतसर इलेवन को 3 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।