फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, batala, murder, crime

पुरानी रंजिश में युवक का कत्ल

Fri, 06 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Fri, 06 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
punjab, batala, murder, crime
शुक्रवार को सुबह बीको के पास एक 30 साल के युवक का खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन


शव पर तेजधार हथियारों से किए गए हमलों के निशान थे। पारिवारिक सदस्यों ने इसे रंजिश में कत्ल बताया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक संजू (30) पुत्र राजकुमार निवासी प्रेम नगर दाराअस्लाम बटाला के मामा कपिलदेव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दी कि भांजा संजू बीकों के पास खून से लथपथ पड़ा है। इस पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। संजू की मौत हो चुकी थी।

संजू के शरीर पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का निशान थे और उसका शरीर खून से लथपथ था। कपिलदेव ने शक जाहिर करते हुए कहा कि संजू का कत्ल पुरानी किसी रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया बीस दिन पहले भी संजू की कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। कत्ल की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जगबिंदर सिंह संधू, एसएचओ सिटी गुरबिंदर सिंह और एएसआई बलदेव सिंह पहुंचे और मौका मुआयना किया।

एसएचओ सिटी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि कत्ल कोई पुरानी रजिंश को लेकर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। हत्यारों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed