फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punajb, pathankot, sports

बैडमिंटन में लड़कियों ने दिखाया दम

Fri, 06 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 06 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
punajb, pathankot, sports
श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी के बाबू राम लुभाया पुंज आडिटोरियम में चल रहे
विज्ञापन
61वे पंजाब राज्य स्कूल खेल टूर्नामेंट के चौथे दिन अंडर 14, 19 लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबले कराए गए।

शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर सुखविंदर सिंह और विशेष अतिथि श्री साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज ने किया।  डीईओ (से) पवन कुमार व एईओ (खेल) अरुण कुमार ने बताया कि अंडर-14 लड़कियों का पहला मैच अमृतसर  व बठिंडा के मध्य हुआ। इसमें अमृतसर  विजयी रहा। दूसरे मैच में मोगा ने फिरोजपुर को हराया।

तीसरे मैच में संगरूर ने फतेहगढ़ साहिब को पराजित किया। चौथा मैच लुधियाना व नवांशहर में, जिसमें लुधियाना विजयी रहा। फाइनल मैच जालंधर व लुधियाना के मध्य हुआ। इसमें जालंधर विजयी रहा। इसी तरह अंडर-19 लड़कियों के पहला मैच लुधियाना व संगरुर के मध्य हुआ, जिसमें संगरुर विजयी रहा। दूसर मैच में फाजिल्का ने जालंधर को हराया। तीसरा मैच पठानकोट व बठिंडा के बीच हुआ, जिसमें बठिंडा विजयी रहा।

चौथे मैच में होशियारपुर ने गुरदासपुर को पराजित किया। पांचवां मैच फरीदकोट व फिरोजपुर के मध्य हुआ, जिसमें फरीदकोट विजता बना। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, विशाल कुमार, हरसिमरनजीत सिंह, विकास कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र लाल, जोगिंद्र शर्मा, सुमन बाला, बलविंद्र सैनी, राजकमल, बलबीर कुमार, नरिंद्र सिंह, अशोक कुमार, रणधीर सलारिया, मोनिका  कुमारी, मोनीशा, राजेश कुमार, जगदीश राज, संजीव शर्मा, अमृतपाल कौर, पूजा पठानिया ,सीमा कुमारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed