{"_id":"6a141481a5121a2b0b64c6711359715d","slug":"protest-dirty-water-people-problem-solution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन स्थित मोहल्ला ऊतम नगर की वार्ड नंबर छह के निवासियों ने क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी न होने की पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
नाराज लोगों ने नगर काउंसिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही चेतावनी दी है कि 10 फरवरी तक समस्या का हल न किया गया तो जीटी रोड को जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे जागीर सिंह, रशपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, मास्टर अनूप सिंह, नरिंदर कौर आदि मोहल्ला निवासियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में घरों के पानी की निकासी का कोई प्रावधान नही किया गया। इससे वह नारकीय जीवन बिताने के लिए मजबूर है।
अब आलम यह है कि गलियों की नालियों का पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है और रोज लोग इस गंदे पानी को पंप लगाकर बाहर निकालते है। मोहल्लावासियों ने बताया वार्ड के पार्षद को कई बार गंदे पानी की निकासी की समस्या के बारे में बताया है।
विज्ञापन
पार्षद ने उनको सिर्फ आश्वासन ही दिया। समस्या का हल अभी तक नही हो सका है। चेतावनी देते हुए मोहल्ला निवासियों ने बताया कि अगर उनकी समस्या का हल न किया तो दस फरवरी के बाद जीटी रोड जाम कर रोष प्रदर्शन करेंगे।