फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   protest against property tax as on 15 nov

प्रापर्टी टैक्स के विरोध में प्रदर्शन 15 को

Tue, 05 Nov 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
अमर उजाला,पठानकोट Updated Tue, 05 Nov 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest against property tax as on 15 nov
सुजानपुर (पठानकोट)। कांग्रेस की बैठक रामलीला ग्राउंड में हल्का इंचार्ज विनय महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब सरकार की ओर से लागू किए गए प्रापर्टी टैक्स पर रोष जताया गया। इसके साथ ही 15 नवंबर को प्रापर्टी टैक्स के विरोध में सुजानपुर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंकने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


विनय महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जनता पर लगाए प्रापर्टी टैक्स से मकान मालिकों को किराएदार बना कर रख दिया है। इनके भ्ारने के संबंध्ा में कोई जानकारी नहीं होने से उनकी परेशानी ओर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जमीन की खरीद से लेकर मकान को बनाने तक लोगो की ओर से कई प्रकार का टैक्स व दिए जाते है ऐसे मे दोबारा से प्रापर्टी टैक्स लगाना सरासर गलत है।
विज्ञापन


पंजाब में व्यपारियों पर भी दिन प्रतिदिन नए टैक्स थोपे जा रहे है, उद्योगों को रिआयत देने की बजाए उन पर टैक्सों के बोझ डाले जा रहे है। इससे पंजाब का उद्योग पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की शहरी जनता पर टैक्स लगाकर सरकार शहरी लोगों से भेदभाव कर रही है जबकि सरकार की सहयोगी पार्टी भाजपा हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान ओंकार सिंह, पार्षद सुरेश महाजन राजू, सिटी कांग्रेस प्रधान सुनील महाजन, एसपी सहगल, राज पाल, देस राज, सुभाष चंद्र, अनिल महाजन, शिव चरण पप्पू, अमरनाथ, थुडू राम, विनोद कुमार, विकास सैनी, पुरु षोत्तम महाजन उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed