फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Property tax cheat people: Congress

प्रॉपर्टी टैक्स जनता से धोखा : कांग्रेस

Sat, 05 Oct 2013 10:57 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)।
सुजानपुर (पठानकोट)। Updated Sat, 05 Oct 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
Property tax cheat people: Congress
 कांग्रेस के हलका इंचार्ज विनय महाजन ने आरोप लगाया कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर जनता से धोखा किया है। महाजन शनिवार को सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के  दबाव के कारण सरकार ने प्रापर्टी टैक्स वापस लेने के बजाय 30 नवंबर तक समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार टैक्स का फैसला वापस नहीं लेगी तब तक सरकार के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स लगा दिया, वहीं दूसरी तरफ आशियाना बनाने का सपना संजोए जिन लोगों ने प्लॉट लिए हैं, उनकी कॉलोनियों को अवैध घोषित कर अब उनसे फीस वसूल जा रही है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि इन लोगों ने चार से पांच साल पहले प्लॉट लिए हैं, तब ऐसा कोई कानून नहीं था। अब पंजाब सरकार ने नादरशाही फरमान जारी कर सात अक्टूबर तक अपने प्लॉटों को नियमित कराने के लिए प्रति मरला के हिसाब से फीस वसूलने के फरमान दे दिए हैं जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्लॉट धारकों के संघर्ष में उनके साथ है। अकाली भाजपा गठबंधन सरकार शहरी लोगों को प्रापर्टी टैक्स और अवैध कॉलोनियाें के नाम पर दोनों हाथों से लूट रही है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठतो हुए प्रॉपर्टी टैक्स और अवैध कॉलोनी के मसले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद सुरेश महाजन राजू, हलका भोआ के कांग्रेसी नेता व  पार्षद जोगिंदर पाल, सिटी कांग्रेस के प्रधान सुशील महाजन, मास्टर राजपाल, शिवचरण पप्पू, मास्टर राम चंद शर्मा और सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed