फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   prize, army, officers, brave, pathankot

सेना के बहादुरों को दिए वीरता पुरस्कार

Sat, 20 Feb 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 20 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
prize, army, officers, brave, pathankot
मामून मिलिट्री स्टेशन में गुर्ज डिवीजन ने राइजिंग स्टार कोर के तत्वाधान में पश्चिमी कमान का पद रोहण समारोह शनिवार को आयोजित किया। अध्यक्षता पश्चिम कमान के  आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने की। उन्होंने सेना के 14 अधिकारियों एवं जवानों को बहादुरी, बलिदान, विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में चार जवानों के परिजनों ने उनके मरणोपरांत पुरस्कार स्वीकार किए।
विज्ञापन


समारोह में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने प्रत्येक वीरनारी को 51 हजार रुपये चांदी के फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया गया। सांसद विनोद खन्ना ने वीरनारियों को 21 हजार रुपये भेंट किए। समारोह को संबोधित करते लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि आज 14 अधिकारियाें व जवानाें को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


नौ वीरता सेना मेडल प्राप्त करने में मेजर रविंद्र कोकने, कप्तान सुवीर राठौर, कप्तान तरुन वर्मा, हवलदार दीपक तोमर, लांसनायक नायक चेनबसप्पा पुजार, नायक जगसीर सिंह (मरणोपरांत), नायक कुलविंदर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक जग्गा सिंह (मरणोपरांत) एवं गनर मनप्रीत सिंह (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 3 सेना मेडल (विशिष्टता) और 2 विशिष्ट सेवा मेडल से बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम कमान के अंतर्गत सराहनीय एवं उत्तम उपलब्घि के लिए 19 यूनिट को यूनिट साइटेशन प्रदान करके सम्मानित किया गया। पश्चिम कमान के अंतर्गत बेहतरीन व्यवसायिक दक्षता, एवं खेल में अव्वल रहने पर ‘बेस्ट परफार्मेंश’ का खिताब ‘राम डिवीजन’ को दिया गया है।  इस अवसर पर कविता खन्ना, विधायक अश्विनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, प्रिंसिपल समरेंद्र शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed