{"_id":"7156060e6e28e83ac2b0a4ed401dcddd","slug":"prevented-from-spreading-hooliganism-attacked-the-assistant-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाने से रोका तो सहायक कमिश्नर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाने से रोका तो सहायक कमिश्नर पर हमला
पठानकोट
Updated Fri, 18 Oct 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुरकंडी के रणजीत सागर बांध परियोजना की कॉलोनी में सैर करते वक्त हुल्लड़बाजी करने से रोकने पर अज्ञात युवकों ने पठानकोट के सहायक कमिश्नर जनरल संदीप सिंह गाड़ा पर हमला कर जख्मी कर दिया। उन्हें कंधे और बाजू के पास चोट पहुंची है। मामले में शाहपुरकंडी पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल किसी पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह गाड़ा पठानकोट में सरकारी आवास नहीं होने की वजह से शाहपुरकंडी के वीआईपी रेस्टहाउस में रहते हैं और वीरवार रात को वह कॉलोनी में ही अकेले सैर को निकले थे। सैर करते वक्त उनका कोई सुरक्षाकर्मी भी साथ नहीं था। इस बीच कॉलोनी की सड़क पर नशे में धुत्त कुछ युवक मोटरसाइकिल पर हुल्लड़बाजी करते हुए निकले। उन्हें रुकने की आवाज संदीप सिंह ने दी। इस बीच नशे में धुत्त युवकों की उनसे कहासुनी हो गई। युवकों ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। जब तक उनके सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते, हमलावर फरार हो चुके थे।
संदीप सिंह के बाजू और कंधे के पास चोट आई है। उनका सिविल अस्पताल पठानकोट में शुक्रवार सुबह मेडिकल कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इससे पहले वीरवार देर रात सहायक कमिश्नर पर हमला की खबर मिलने पर शाहपुरकंडी पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति बन गई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई सोमराज ने कहा कि मामले में आसपास के गांवों के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शिनाख्त कराई जा रही है और तफ्तीश पूरी होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।