फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Patients raising a ruckus to demand of Four hundred bucks rupee

मरीजों से चार सौ रुपये उगाही पर हंगामा

Sat, 22 Mar 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Sat, 22 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Patients raising a ruckus to demand of Four hundred bucks rupee
पठानकोट। सिविल अस्पताल में आपरेशन के बाद वसूली को लेकर शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया। मरीज के तीमारदार ने आपरेशन थिएटर में तैनात मुलाजिमों पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाकर मामले की शिकायत एसएमओ डॉ. विजय निझावन से की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा, कमला प्रधान, महिला प्रधान संगीता ने बताया कि गांव सुंदरचक्क निवासी पुष्पा देवी बुधवार को सिविल अस्पताल में अपनी रसोली का आपरेशन कराने के लिए महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। देर सायं अस्पताल के सर्जन ने उनका आपरेशन किया था। इसके बाद थियेटर में मौजूद कर्मी ने महिला के परिजनों से 400 रुपये की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मी आपरेशन से पूर्व भी उनसे कई दवाइयां सहित अन्य सामग्री मंगवा चुके थे। जब उनसे रसीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट में आपरेशन कराते तो हजारों लग जाते हम तो केवल चार सौ रुपये ही ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज को तब तक बेड उपलब्ध नही करवाया गया जब तक रुपये नहीं दिए गए। इसी प्रकार पित्त की पथरी का आपरेशन करवाने के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती प्रेमो देवी निवासी गांव नरोट जैमल सिंह ने बताया कि बड़ी मुश्किल से रिश्तेदारों के सहयोग से वह आपरेशन कराने अस्पताल में आई थी। कल आपरेशन के बाद थिएटर में मौजूद कुछ कर्मियों ने उनसे बिना किसी दवाई व टेस्ट के 400 रुपये वसूल किए। दूसरी तरफ एसएमओ डॉ. विजय निझावन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed