{"_id":"5c35e990c0e9c064459fd6371a791d15","slug":"pathankot-union-protest-labour-harrasment-blame-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन ने लगाया शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन ने लगाया शोषण का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन की ओर से नरोट मेहरा के भट्ठा मालिक पर मजदूरों का आर्थ्क शोषण करने का आरोप लगाते हुए भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।
लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन की ओर से महासचिव शिव कुमार के नेतृत्व में एसडीएम अमित महाजन को मांगपत्र भी सौंपा गया। एसडीएम अमित महाजन ने मजदूरों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द बनती कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भट्ठा मजदूर यूनियन के समर्थन में सीटीयू पंजाब से संबंधित जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन प्रदेश प्रतिनिधि मास्टर सुभाष शर्मा, तिलक राज जैनी, प्रेम सागर भी एसडीएम कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन
महासचिव शिव कुमार ने बताया कि नरोट मेहरा के भट्ठा मालिक अनिल अग्रवाल की ओर से पिछले सीज़न 80 परिवारों का बकाया जो 60000 रुपये है अब तक नहीं दिया गया है।
उसके उलट 15 वाट के एक बल्ब के बदले 1500 रुपये प्रति परिवार बतौर बिजली बिल भी वसूले गए जो अब बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।
उन्होंने एसडीएम से अपील की कि वह मजदूरों की दयनीय हालत को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनका बनता बकाया वापस दिलवाया जाए। वहीं भट्ठा मालिक अनिल अग्रवाल का कहना है कि उनकी ओर से किसी प्रकार का शोषण नहीं किया जा रहा है।
एसडीएम अमित महाजन ने कहा कि उन्होंने यूनियन की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना है। जल्द ही इस संबंधी लेबर अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। रिपोर्टों में कुछ गलत पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों को उनका हक हर कीमत पर दिलवाया जाएगा। किसी प्रकार की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।