फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, tihapar, truck, death

खड़े टिप्पर से भिड़ा ट्रक, एक की मौत

Tue, 04 Feb 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 04 Feb 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
 Pathankot, tihapar, truck, death
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर गांव सरना के पास ट्रक और टिप्पर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान विनय कुमार निवासी गांव लदवाड़ा जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण धुंध होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात ईंटों से लदा ट्रक सड़क पर खड़े टिप्पर में जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार विनय की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उनका भाई अपने ट्रक में अक्सर हिमाचल में ईंटें ढोने का काम करता था। सोमवार रात वह ईंटों से लदा ट्रक लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में क्लीनर साइड में बैठकर वापिस आ रहा था। गांव सरना के पास ट्रक चालक जोगिंद्र कुमार को धुंध की वजह से सामने कोई चीज नहीं दिखाई दी और वह सीधे टिप्पर से टकरा गया।


इससे जोगिंद्र और विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और देखते ही देखते उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस थाना कानवां के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed