{"_id":"c8c8f27916f4fa029394f1a0c09808ae","slug":"pathankot-silvar-madel-rolar-skating-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रोलर स्केटिंग हॉकी में प्रदेश को सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रोलर स्केटिंग हॉकी में प्रदेश को सिल्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगांव कर्नाटक में तीन से आठ दिसंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाए गए 61वें नेशनल स्कूल खेल 2015-2016 के रोलर स्केटिंग हॉकी व रोलर स्केटिंग मुकाबलों में पंजाब की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
जरनल मैनेजर पंजाब के तौर पर गए एईओ (खेल) जिला पठानकोट अरुण कुमार ने बताया कि रोलर स्केटिंग हॉकी अंडर-19 (लड़कों) के मुकाबलों में पंजाब की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह रोलर स्केटिंग के अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 (लड़के-लड़कियों) के मुकाबलों में पंजाब की टीम ने नेशनल स्तर पर तीन गोल्ड, आठ सिल्वर और चार कांस्य पदक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया। उन्हाेंने बताया कि इस दौरान उनके साथ बलविंद्र कुमार अमृतसर, लखविंद्र सिंह संगरूर, नरेंद्र नागी लुधियाना, दलजिंद्र कौर फरीदकोट, मदन लाल पठानकोट, गुरदीप सिंह पटियाला भी थे। 61वीं नेशनल स्कूल खेल 2015-2016 के रोलर स्केटिंग हॉकी व रोलर स्केटिंग के मुकाबलों में प्रदेश इस कामयाबी पर डिप्टी डायरेकटर तरनजीत सिंह तूर और स्टेट आर्गनाइजर रघुबीर सिंह ने टीम को बधाई दी।