फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, protest, congress, pulses, 10 gram, packet

लोगों में बांटे दस-दस ग्राम के दाल के पैकेट

Tue, 27 Oct 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट Updated Tue, 27 Oct 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से दालाें व अन्य खाद्य सामग्री के दामों में तेजी आ गई है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में महंगाई का विरोध किया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक कार्तिक वडेहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दालों के रेटों में हुई वृद्धि संबंधी पम्फलेट और दस-दस ग्राम के छोटे-छोटे पैकेटों में दालें भरकर लोगाें में बांटीं।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से लोगाें को बांटे गए ‘मोदी सरकार का दीवाली उपहार, महंगाई से जनता करने लगी हाहाकार....’ के हेडिंग वाले पम्फलेट में मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले के दालों के रेट व मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद के रेट लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक कार्तिक वडेहरा ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे दिनों में बढ़ी महंगाई से देश भर के आम लोग अब तौबा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई देख लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed