फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, kids, father, murder, judgemet

मासूमों के हत्यारे पिता को फांसी

Thu, 20 Feb 2014 11:02 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 20 Feb 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, kids, father, murder, judgemet
जिला सत्र न्यायाधीश बीएस संधू की अदालत ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में पिता को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव छोटेपुर निवासी सुरेश कुमार और शीतल की शादी के तीन साल बाद भी दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। इस बात पर परिवार ने उन्हें अलग कर दिया। दो साल तक दोनों अलग किराए के मकान में रहे।

बेटा होने के बाद वे गांव छोटेपुर में आकर रहने लगे थे। 29 जुलाई 2013 को दोनों अपनी डेढ़ साल की बेटी नव्या और दो माह के पुत्र सुमित को साथ लेकर दवा लेने के लिए गुरदासपुर गए थे।
विज्ञापन


जहां वह ससुराल चला गया। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद सुरेश ने पत्नी को मायके में छोड़ दिया और देर रात पठानकोट आ गया। देर रात उसने बच्चों को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीला दूध पीने के कारण दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके पास ही सुरेश भी सो गया। शुरूआत में उसने पुलिस को शीतल के गुरदासपुर से उसे दूध में जहर डालकर देने की कहानी सुना दी।

जांच में खुलासा हुआ कि घरेलू कलह के कारण सुरेश ने ही दोनों बच्चों को दूध में जहर देकर मार डाला है। उक्त मामले में सुजानपुर पुलिस ने सुरेश कुमार के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर दोनों मासूमों की हत्या के आरोप में 30 जुलाई 2013 को हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।


मामले के चालान के बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वीरवार को जिला सत्र न्यायाधीश बीएस संधू की अदालत ने दोनों मासूमों की हत्या का सुरेश कुमार को दोषी करार देकर उसे फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed